Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

एसएसकेएम ने लौटाया, फिलहाल प्रेसीडेंसी जेल में ही रहेंगे जितेंद्र तिवारी

सूत्रों के मुताबिक, वहीं से इलाज जारी रहेगा। भर्ती भ्रष्टाचार के आरोपित राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी भी उसी जेल में हैं।

31 Mar 2023

एसएसकेएम ने लौटाया, फिलहाल प्रेसीडेंसी जेल में ही रहेंगे जितेंद्र तिवारी

कोलकाता। कंबल कांड मामले में गिरफ्तार भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी फिलहाल प्रेसीडेंसी जेल में ही रहेंगे। भाजपा नेता को गुरुवार रात कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर किया गया था। सूत्रों के मुताबिक, एसएसकेएम अस्पताल के आउट पेशेंट विभाग में उनकी शारीरिक जांच की गई। डॉक्टरों ने कहा कि जितेंद्र को भर्ती करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद उन्हें प्रेसीडेंसी जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, वहीं से इलाज जारी रहेगा। भर्ती भ्रष्टाचार के आरोपित राज्य के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी भी उसी जेल में हैं।

उल्लेखनीय है कि जितेंद्र तिवारी बुधवार को आसनसोल सुधार गृह में बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर वहां से उन्हें गुरुवार को बर्दवान मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। शुरुआत में उन्हें अस्पताल के पुलिस सेल में रखा गया था। भाजपा नेता ने डॉक्टरों को बताया कि पिछले दो दिनों से उनके पेट के दाहिने हिस्से में दर्द और सांस की तकलीफ है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक शुरुआती मेडिकल जांच के बाद जितेंद्र को तीन टीआरओपी-टी (हृदय संबंधी समस्याओं की जांच) से गुजरना पड़ा। लेकिन तीनों बार रिपोर्ट निगेटिव आई। सर्जन ने भाजपा नेता से मुलाकात की। इसके अलावा मेडिसिन के चार और कार्डियोलॉजी के दो डॉक्टरों ने उन्हें देखा। बर्दवान अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, जीतेंद्र तिवारी को कोरोनरी एंजियोग्राफी सर्जरी करानी होगी। इसलिए उन्हें कैथलैब और सीटीवीएस सुविधा वाले अच्छे अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि आसनसोल में पिछले साल 14 दिसंबर को शिवचर्चा और जितेन्द्र तिवारी की पत्नी औऱ भाजपा पार्षद चैताली तिवारी की अगुवाई में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी उपस्थित थे। वहीं हादसा हो गया। शुभेंदु के कार्यक्रम स्थल से जाने के बाद कंबल लेने के लिए भीड़ लग गई। तीन लोगों की कुचलकर मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। उस मामले में जितेंद्र तिवारी को आसनसोल पुलिस ने नाएडा से गिरफ्तार किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News